फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, महिला की मौत, 23 घायल

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
अनुपम पाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। श्रद्धालु बाराबंकी जिले के लोधेश्वर मंदिर जा रहे थे। हादसे में एक महिला की मौत और 23 लोग घायल हो गए। 13 घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में इनमें से 10 को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा के गांव शिवपुर निवासी 24 लोग रविवार शाम छह बजे गांव के ही सुभाष (40) के ट्रैक्टर से लोधेश्वर जाने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर मोरपाल चला रहा था। रात 11:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। इससे ट्राली में सवार सभी 24 श्रद्धालु घायल हो गए। जिला अस्पताल में अनुपम (23) पत्नी लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अनुपम के साथ उसकी मां कमला, जीजा पृथ्वीराज व सुभाष थे। यह लोग भी घायल हुए हैं। मृतका आठ भाई व बहनों में सबसे छोटी थी। चार साल पहले उसका विवाह हुआ था। कोई बच्चा नहीं था। एसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम उदित नारायण सेंगर व सीओ पंकज सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
श्यामू पाल (29), सोबरन (22), सुभाष (47), रामपाल (25), राजेश्वरी (49), सोनतारा (50), सुरेश कुमार (48), ज्ञानेंद्र (36), विश्वनाथ (55), सीमा (25), मोनिका (24), गुड्डी (35), सुनीता देवी (34), उमलेश (30), आलोक (17), रामप्रकाश पाल (60), राजेश कुमार (43), रघुनाथ प्रसाद (45), गोविंद (25), आदेश (32), नगरिया के पृथ्वीराज (36) व मानेमऊ की कमला (37)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed