फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

केसरगंज में मारपीट, बिगड़ते बचा माहौल

Fri, 11 Mar 2022 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
crime
केसरगंज में विवाद के बाद पुलिस को घटना की जानकारी देते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के केसरगंज स्थित किराना की दुकान में सामान लेने पहुंचे किशोर को चार-पांच लोगों ने पीट दिया। दुकानदारों ने उसे बचाने के लिए शरण दी तो युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर पीटा। किशोर ने अपने बचाव में ईंट फेंककर मारी तो मारपीट कर रहे लोगों में एक के सिर पर जा लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले निकल गए। दो वर्गों के बीच का मामला होने और माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने मारपीट के शिकार व घायल युवक को पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ की है। सीओ और कोतवाल भी पहुंचे।
विज्ञापन

तालिब सरांय निवासी किशोर घर पर ही किराना की दुकान चलाता है। उसके अनुसार शुक्रवार देर शाम वह दुकान का सामान लेने के लिए केसरगंज बाजार स्थित सतीश चंद्र गुप्ता की दुकान पहुंचा। अभी वह सामान खरीद ही रहा था कि पीछे से केसरगंज में ही रहने वाला युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और उसे पीटने लगा। दुकानदारों के विरोध करने पर वह भागकर सतीश की दुकान में घुसा तो आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर मारपीट की। खुद के बचाव में किशोर ने ईंट फेंककर मारी। इससे एक आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी कृपाशंकर और सदर कोतवाल भी विवाद की सूचना पर पहुंच गए। किशोर ने बताया कि चार दिन पहले आरोपियों ने उसके दोस्त को पीटा था। इसका उसने विरोध किया था। इसी खुन्नस में उसके साथ मारपीट की। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि दोनों पक्षाें ने सुलह-समझौता के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed