फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फंदे से लटका मिला युवका का शव

Sat, 29 Jan 2022 04:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
crime
आशीष का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। आवास विकास कालोनी में किराये के घर में रहने वाले लखनऊ के युवक का शव शुक्रवार देर रात कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के वक्त पत्नी लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने आत्महत्या का अंदेशा जताया पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के राजाबाग निवासी 35 वर्षीय आशीष श्रीवास्तव दो साल से पत्नी वर्षा व दो बेटियों के साथ शहर के सी ब्लॉक आवास विकास कालोनी निवासी रमेश चंद्र मिश्र के घर पर किराये का कमरा लेकर रहता था। वह एक निजी कंपनी में फील्ड वर्क का काम करता था। शुक्रवार शाम आशीष ड्यूटी से घर पहुंचा। उसके आने के बाद वर्षा अपनी छह साल की बेटी समृद्धि व दो साल की उन्नति को लेकर भांजी निधि को छोड़ने ससुराल राजाबाग लखनऊ चली गई। घर पर अकेला होने से आशीष ने दूसरे कमरे में रहने वाले किरायेदार उत्कर्ष से रात में खाना देने की बात कही और अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

रात 10 बजे उत्कर्ष खाना लेकर पहुंचा तो आशीष का शव पंखे में गमछे के सहारे लटका देखा। जानकारी पर पहुंची पत्नी शव देख बदहवास हो गई। बताया कि पति नोएडा की रैपी-पे कंपनी में दो वर्षों से कमीशन एजेंट का काम करता था। उसने पति द्वारा आत्महत्या की बात कही पर कारण स्पष्ट नहीं कर सकी। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed