फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ट्रक की टक्कर से दो किसानों की मौत

Sat, 22 Jan 2022 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
crime
संतराम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ग्राम गहरपुरवा के पास ट्रक ने साइकिल सवार दो किसानों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सिरधरपुर के मजरा बदलीपुरवा निवासी संतराम निषाद (50) व इसी गांव का संतोष निषाद (30) शनिवार सुबह सात बजे सेम व मिर्च बेचने के लिए साइकिल से अरौल सब्जी मंडी जाने के लिए निकले। एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बने कट से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चढ़कर चार किमी दूर ग्राम गहरपुरवा के पास पहुंचे। तभी ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पीछे से आ रहे गांव के ही कृष्ण कुमार ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक संतोष के पिता हरिशंकर, मां श्रीदेवी व पत्नी रामकुमारी का रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी रामकुमारी को अपनी चार वर्षीय बेटी अनामिका व दो वर्षीय संध्या के भविष्य की चिंता सता रही है। संतराम निषाद की पत्नी शिवदेवी और बेटे जगपाल शव देखकर बेहाल हो गए।

संतोष कुमार का फाइल फोटो। संवाद

संतोष कुमार का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed