{"_id":"61e9918f787bb31a07639193","slug":"crime-unnao-news-knp6763948122","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर घोट दिया था पत्नी का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान न होने पर घोट दिया था पत्नी का गला
विज्ञापन
सोनिक। दही थाना क्षेत्र के बस्तीखेड़ा में महिला की गला घोटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के भाई का आरोप है कि संतान न होने पर बहन को पहले बेरहमी से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
बस्तीखेड़ा मजरे ओरहर निवासी छेदीलाल की पत्नी सुनीता का बुधवार को घर में फंदे से शव लटका मिला था। पति ने संतान न होने के गम में खुदकुशी की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका की मां जमुना देवी व भाई मुकेश कुमार व उमेश कुमार ने घटना के बाद ही हत्या का आरोप लगाया था पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर गुरुवार को मृतका के भाई उमेश की तहरीर पर मृतका के पति छेदीलाल, जेठ हीरालाल व जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के भाई उमेश ने बताया कि संतान न होने पर बहनोई अक्सर बहन को प्रताड़ित करता था। बुधवार को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।