फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

माहौल बिगाड़ा तो रासुका, जब्त होगी संपत्ति

Wed, 12 Jan 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन सभागार में चुनाव समीक्षा बैठक करते एडीजी ब्रजभूषण व आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए एडीजी ने चेतावनी दी कि निष्पक्ष चुनाव में गड़बाड़ीकरने वालों पर रासुका लगाया जाएगा। प्रलोभन देकर वोटरों को लुभाने व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर माहौल खराब करने पर गैंगस्टर लगाकर संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एडीजी ब्रजभूषण व आईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर समेत पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एडीजी ने संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली। हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, जिला बदर व अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई का ब्योरा देखा। अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त की जाए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पुलिस की पहली प्राथमिकता शत-प्रतिशत आदर्श आचार संहिता का पालन कराना होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। यहां सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उन पर कार्रवाई कर रही है। तीन वर्षों में महिला उत्पीड़न, गैंगस्टर, लूट, हत्या डकैती व गोकशी करने में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर व जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। इनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उन्होंने लोगाें को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने कहा है कि जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाकर अभी से चेकिंग शुरू कर दें। आचार संहिता उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करें। कहा कि हर मतदाता बिना भय के मतदान करे। पुलिस लाइन में बैठक करने के बाद एडीजी व आईजी पुलिस अधिकारियों के साथ दही थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय पहुंचे और पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमरों की साफ-सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था पर वह संतुष्ट दिखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एम पी सिंह ने बताया कि अभी 20 कमरों की मांग की गई है। अजगैन व सोहरामऊ थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed