{"_id":"61d03ca57cbd31298303b9d2","slug":"crime-unnao-news-knp672828273","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला गांधी नगर में सड़क के किनारे कपड़े की दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अफरातफरी के बीच एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने पांच लाख के नुकसान का दावा किया है।
एबीनगर निवासी विराट की गांधी नगर तिराहा पर रेडीमेड की दुकान है। विराट का भाई विशाल भी दुकान में बैठता है। रेडीमेड के साथ दुकान में साड़ी व गर्म कपड़ों की भी बिक्री करता है। शनिवार सुबह 9 बजे अचानक दुकान के निचले हिस्से में आग लग गई। तेज धुआं उठता देख आसपास के लोगाें ने दुकान मालिक को सूचना दी। थोड़ी ही देर में आग की तेज लपटें दूसरे छोर पर गोदाम में पहुंच गई। घटनास्थल से 10 कदम दूरी पर अग्निशमन केंद्र से एक दमकल मौके पर पहुंची।
अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मुख्य मार्ग पर घटना होने से लोगों की भीड़ इकट्ठा होने से जाम के हालात बन गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विराट ने बताया कि आग से साड़ी व कपड़े पूरी तरह जल गए हैं। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि कपड़ों के डिब्बों से बिजली का बोर्ड ढका था। बोर्ड में शार्ट-सर्किट से आग लगने के बाद वह दुकान में फैल गई और दूसरे छोर तक पहुंच गई।