फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

नशे में चालक का ड्रामा, एक घंटे जाम

Mon, 27 Dec 2021 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
crime
हाईवे पर सड़क के बीचो-बीच खड़े ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नशे की हालत में ट्रक चालक यह भी भूल गया कि उसकी गलती से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रविवार रात उसने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क के बीचो-बीच ट्रक खड़ा कर ड्रामा किया। इससे एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने चालक को पकड़कर किनारे तख्त पर लिटाया तो वह खुद को फंसता देख खिसक गया। क्रेन की मदद से पुलिस ने ट्रक को हाईवे से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक मालिक ने ट्रक खराब होने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेरअलीखेड़ा गांव के सामने चालक ने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर दिया। इस दौरान जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक नशे की हालत में मिला। चालक को तख्त पर लिटाया गया। जाम बढ़ता देख क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक मालिक से चालक को बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed