{"_id":"61b8cda21d4e4a0870358b65","slug":"crime-unnao-news-knp6695263118","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा को पीटा, लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर छात्रा को पीटा, लूट
विज्ञापन
पीतांबर नगर में लूट की सूचना पर जांच करती स्वाट टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पीतांबर नगर निवासी युवक ने दो अज्ञात पर घर में घुसकर बेटी से मारपीट कर बीस हजार रुपये, टॉप्स व पायल लूटने की तहरीर दी है। उसके अनुसार घटना के समय बेटी घर में अकेली थी। पालतू कुत्ते के काटने पर लुटेरे अन्य जेवर व नगदी छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस अब तक की जांच में घटना संदिग्ध मान रही है।
पीतांबर नगर निवासी गिरीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने गांव हसनगंज व शिक्षिका पत्नी शुक्लागंज स्थित कॉलेज चली गईं थी। घर पर 20 वर्षीय बेटी बीकॉम की छात्रा अनुष्का थी। सुबह 10 बजे दो लोग घर में घुस गए। बेटी के विरोध करने पर उससे मारपीट की और 20 हजार रुपये, टॉप्स व पायल लूट ले गए। पालतू कुत्ते ने एक लुटेरे के दाहिने पैर में काट लिया। इससे वह जेवर व नगदी घर पर ही छोड़कर भाग निकले। सदर कोतवाल अखिलेश पांडेय स्वॉट व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। खोजी कुत्ता घर में भटकता रहा।
कोतवाल ने बताया कि छात्रा व उसकी मां के बयानों में विरोधाभास है। 10 बजे हुई घटना की जानकारी दोपहर दो बजे पुलिस को दी गई। पड़ोसी तक घटना से अनजान है। पूछताछ में किसी पड़ोसी ने शोर तक सुनने की बात से इनकार किया है। गली में एक किराना दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कोई संदिग्ध आते-जाते नहीं दिखा है। रात में महिला ने दूसरी तहरीर देकर सामान मिलने की बात कही है।