फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

किसान की मौत पर हंगामा

Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। चार माह पहले बाइक से गिरे युवक का हाथ फ्रैक्चर होने पर कानपुर के नर्सिंगहोम में उसका ऑपरेशन किया गया था। शुक्रवार को हाथ में दर्द होने पर परिजन फिर से नर्सिंग होम ले गए। वहां इंजेक्शन लगाने के बाद वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पिता ने गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सरोसी गांव निवासी 39 वर्षीय सुनील पाल चार माह पहले रुस्तमपुर गांव के पास बाइक से गिर गया था। इससे उसके हाथ में फ्रैैक्चर हो गया था। परिजनों ने उसे कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया था। शुक्रवार 10 दिसंबर को दोबारा हाथ में दर्द होने पर परिजन उसी नर्सिंगहोम में ले गए। पिता के अनुसार पहले बेटे को इंजेक्शन लगाया गया। फिर दवा दी गई। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। वहां से उसे हृदयरोग संस्थान रेफर किया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने कुछ देर हंगामा किया, फिर शव लेकर घर आ गए। गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगा मृतक के पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुनील की मौत से पत्नी सरिता व मां मिथलेश का रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed