{"_id":"61b3a3dc6ff51d643d6dcf86","slug":"crime-unnao-news-knp6688717177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में न हो लापरवाहीः आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में न हो लापरवाहीः आईजी
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली में मातहतों को दिशा निर्देश देतीं आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। आईजी रेंज लखनऊ ने बांगरमऊ कोतवाली में बांगरमऊ, सफीपुर और हसनगंज सर्किल के सभी थानों की समीक्षा की। चुनाव संबंधी तैयारी और अपराध नियंत्रण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रशीटर, गैंगस्टर व अन्य शातिर अपराधियों पर नजर रखें। इसमें लापरवाही न हो।
आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस की शिथिलता से कोई भी घटना होती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए बीट के सिपाहियों की जिम्मेदारी तय किए जाने के आदेश दिए हैं। कहा कि पूर्व में चुनावों में दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर ली जाए। माहौल बिगाड़ने के प्रयास में जिन लोगों पर मामले दर्ज हुए थे, निरोधात्मक कार्रवाई कर उन पर अभी से नकेल कस ली जाए। एसपी दिनेश त्रिपाठी से कहा कि हत्या, दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं के खुलासे जल्द किए जाएं। इस दौरान एएसपी शशि शेखर सिंह के अलावा तीनाें सर्किलों के सीओ मौजूद रहे।
आईजी ने पाक्सो एक्ट के दर्ज मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि महिला अपराध संबंधी घटनाओं में आरोपियों और पाक्सो एक्ट में निरुद्ध आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
मऊ ग्राम पंचायत भवन में बने मिशन शक्ति कक्ष में आईजी ने गांव की महिलाओं से सीधा संवाद किया। पूछा कि महिला पुलिस ने सुरक्षा को लेकर क्या जानकारी दी है। उन्होंने महिलाओं से पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पूछे। कई महिलाओं ने 1090 से मिलने वाली मदद के बारे में बताया। आईजी ने बीट की महिला पुलिस कर्मियों से जागरूकता अभियान चलाए जाने संबंधी जानकारी ली। पलिया गांव में भी आईजी ने महिलाओं को उनके अधिकाराें की जानकारी दी।