फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सनोज के व्हाट्सएप चैट खंगाल रही एटीएस

Sat, 30 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। एटीएस द्वारा प्रतिबंधित बोर के 9 एमएम पिस्टल के साथ पकड़े गए केवटा तालाब मौहारी बाग निवासी सनोज को शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस ने सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया और कोतवाली लेकर चली गई। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने पूर्व के दिए बयान ही पुलिस के सामने रखे। एटीएस विदेशी नंबरों से की गई उसकी व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है।
विज्ञापन

केवटा तालाब मौहारी बाग निवासी सनोज कुमार अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता सरकारी सर्विस से सेवानिवृत्त हुए है। भाई कानपुर में एक अच्छे पद पर नियुक्त है। गलत संगत में पड़ने से सनोज नशे का आदी हो गया। इससे परिवार ने दूरियां बना ली थीं। पुलिस उससे उस युवक का नाम जानने का प्रयास कर रही है, जिसने सनोज को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। रात में एटीएस के सीओ राजीव द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर सनोज से पूछताछ की।
विज्ञापन

सनोज के पकड़े जाने और उसके बयान के आधार पर खुफिया एजेंसी ने जिले के एक जनप्रतिनिधि को बुलाकर उनसे बातचीत की। जनप्रतिनिधि से किसी के धमकी देने, पीछा करने या घेराबंदी के संबंध में पूछा गया। उन्होंने बताया कि न ही कभी धमकी मिली और न ही पीछा करने या घेराबंदी जैसी बात उन्हें महसूस हुई। खुफिया एजेंसी के लोगों ने उनसे अनजान लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed