{"_id":"617ad65e6ea86607a92b79cf","slug":"crime-unnao-news-knp660951844","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव से एटीएस ने चार को उठाया, एक के पास पिस्टल बरामद, दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्धों से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव से एटीएस ने चार को उठाया, एक के पास पिस्टल बरामद, दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्धों से जुड़े हैं तार
Fri, 29 Oct 2021 06:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी एटीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के केवटा तालाब बस्ती निवासी एक युवक के घर दबिश के दौरान बुधवार रात लखनऊ एटीएस ने पिस्टल व कारतूस बरामद किए। युवक से पूछताछ के बाद अलग-अलग मोहल्लों से तीन अन्य लोगों को भी घरों से उठाकर लखनऊ में पूछताछ की। तीन को चौबीस घंटे बाद छोड़ दिया गया। चर्चा है कि पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक के तार दिल्ली से उठाए गए संदिग्धों से जुड़े हैं।
लखनऊ एटीएस के एसपी और सीओ ने कई टीमों के साथ बुधवार रात शहर के केवटा तालाब निवासी एक युवक के घर दबिश दी। यहां से एटीएस को पिस्टल व 8-10 कारतूस मिले। काफी देर तक उससे पूछताछ के बाद एटीएस ने दरोगाबाग, पूरबखेड़ा व सदर कोतवाली के भतांवा गांव निवासी गमला कारोबारी समेत तीन को उठाया। रात 11 बजे सभी को यहां से लेकर एटीएस लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
एटीएस की चार टीमों ने सभी से अलग-अलग पूछताछ की। 20 घंटे चली पूछताछ के बाद तीन लोगों को गुरुवार शाम 6 बजे एटीएस उनके घर छोड़कर चली गई। घर पहुंचे पूरबखेड़ा निवासी युवक के अनुसार एटीएस ने केवटा तालाब के युवक के पास से मिली पिस्टल व कारतूस को सभी के सामने रखा। वहीं जिले के एक जनप्रतिनिधि पर प्राणघातक हमला करने की साजिश रचने से जुड़े मामले में पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक के तार जुड़े होने की चर्चा है।
विज्ञापन
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक एटीएस ने उन्हें ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी नहीं दी है। एटीएस की पूछताछ के बाद घर पहुंचाए गए पूरबखेड़ा निवासी युवक ने बताया कि वह एक माह पहले दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशाप के पीछे चर्म इकाई में मजदूरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात पिस्टल के साथ पकड़े गए केवटा तालाब निवासी युवक से हुई थी।

उसे मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोलनी थी। 22 अक्तूबर को केवटा तालाब निवासी युवक ने उसे फोन किया और कांशीराम कालोनी स्थित अपनी दुकान दिखाने के लिए रात 9:30 बजे ले गया था। दुकान के आसपास की लोकेशन सही न होने पर वह दुकान न लेने की बात कह घर लौट आया था। 15 दिन से बीमार होने से वह घर पर ही रहकर इलाज करा रहा था।
इस दौरान न ही उसकी उसकी पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी से मुलाकात हुई और न फोन पर बात। उसकी कोई संलिप्तता न मिलने पर एटीएस घर छोड़ गई। पूरबखेड़ा निवासी युवक के अनुसार पूछताछ के क्रम में एटीएस के अधिकारियों ने एक विधायक के बारे में भी उससे जानकारी ली। पकड़े गए दो अन्य से भी एटीएस ने विधायक के बारे में पूछताछ की।
सभी ने आशंका जताई कि किसी बड़े मामले में पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सभी को उठाया गया था। सोशल मीडिया पर दोपहर बाद से कई पोस्ट वायरल हुई। जिसमें लिखा गया कि दिल्ली एटीएस द्वारा स्लीपर सेल के दो संदिग्धों को पकड़ा गया। जिन्होंने सदर विधायक पंकज गुप्ता पर प्राणघातक हमले की साजिश रचने की बात स्वीकार की।
दिल्ली एटीएस उन्हें लखनऊ लेकर पहुंची। वहां हुई पूछताछ के आधार संदिग्धों के तार उन्नाव शहर से जुड़ने की बात कही गई। सदर विधायक ने बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता क्या मामला है। पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक के तार दिल्ली से पकड़े गए संदिग्धों से जुड़े पाए जाने पर एटीएस सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा सकती है। इस युवक को लेकर रात में ही एटीएस शहर के लिए रवाना होगी।