फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गालियां बकने पर सिपाहियों ने युवक को पीटा

Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
crime
मौरावां। युवक को डंडे से पीटते हुए सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार पड़ोसी से विवाद की शिकायत पर पहुंची पीआरवी ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस कर्मियों से भी गाली-गलौज करने लगा और हाथापाई पर उतर आया। युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गुलरिहा के मजरे जिंदाखेड़ा निवासी अर्चना चौरसिया ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पड़ोसी सुरेंद्र सिंह जमीन के विवाद को लेकर खुन्नस मानता है। आए दिन परिवार के लोगों से गाली-गलौज करता है। गुरुवार शाम वह नशे की हालत में दरवाजे पर पहुंचा और गालियां देने लगा। मना करने पर वह नहीं माना तो 112 नंबर पर सूचना दे दी। पीआरवी के कर्मियों ने गांव पहुंच समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

पीआरवी के हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, शिवबहादुर, चालक कुल्दीप सिंह ने उसे थाने ले जाने का प्रयास किया तो हाथापाई करने लगा। इस पर पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट के वायरल वीडियो की जांच सीओ विक्रमाजीत को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed