फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 21 Oct 2021 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। पेट की समस्या से ग्रसित नर्सिंगहोम में भर्ती मानसिक बीमार युवक परिजनों व नर्सिंगहोम स्टॉफ से नजरे बचाकर घर पहुंचा और फंदे से लटककर जान दे दी। वह पिछले 15 दिन से नर्सिंगहोम में भर्ती था। शुक्रवार को उसे डिस्चार्ज किया जाना था। इससे पहले ही उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

मवईलाल गांव निवासी हरिपाल द्विवेदी (45) पेट की समस्या से ग्रसित था। परिजनों ने 15 दिन पहले उसे सफीपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। शुक्रवार 22 अक्तूबर को उसे डिस्चार्ज किया जाना था। गुरुवार शाम हरिपाल बिना किसी को कुछ बताए बेड से गायब हो गया। उसे बेड पर न देख हड़कंप मच गया। परिजन भागकर घर पहुंचे मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर वह कोठरी में धन्नी से रस्सी के सहारे लटका मिला। पत्नी सीता ने बताया कि पति दो वर्षों से मानसिक बीमारी परेशान थे। उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। हरिपाल की मौत से सीता, 16 वर्षीय बेटे मयंक व बेटी स्वेता, पलक का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed