फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Tue, 19 Oct 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
crime
पाटन। मानसिक रूप से बीमार 30 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। पांच दिन पहले मायके गई मां सूचना पर घर पहुंची। उसने बताया कि बेटा मानसिक बीमार था।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के बसंतखेड़ा मजरे केदारखेड़ा निवासी दीपक कुमार लोध (30) का शव मंगलवार को घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। 10 वर्ष पहले दीपक के पिता सज्जन की चंडीगढ़ में मजदूरी के दौरान मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद दीपक अपनी मां रामादेवी के साथ घर पर रहता था। मजदूरी कर अपना व मां का गुजारा चलाता था। पांच दिन पहले रामादेवी अपनी ननद के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सलेमपुर गई थी। दीपक घर में अकेला था। सोमवार रात घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो दीपक का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। पुलिस के साथ मृतक की मां को घटना की जानकारी दी। घर पहुंची मां बेटे का शव देख कांप गई। पुलिस ने शव चार-पांच दिन पुराना होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रामादेवी ने पुलिस को बताया कि बेटा कई महीने से मानसिक बीमार चल रहा था। हो सकता है कि बीमारी के कारण फंदे से लटककर जान दे दी हो। मां के अनुसार उसकी बड़ी बेटी लक्ष्मी ने अपनी ससुराल जनपद रायबरेली के सरेनी में कई वर्ष पहले जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। दीपक का आठ वर्ष पहले विवाह हुआ था। तीन साल तक साथ रहने के बाद पत्नी दीपक को छोड़कर मायके चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। बेटे की मौत से अकेली बची मां रामादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed