{"_id":"6166c4a78ebc3e60757d7fe3","slug":"crime-unnao-news-knp657965740","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, नौ लोग घायल
Wed, 13 Oct 2021 05:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:06 PM IST
सार
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टेपों मिस्त्री सौरभ की मौत पर बच्ची को गोद में लेकर बिलखती पत्नी वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में दो मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गोंडा टोला निवासी 27 वर्षीय सौरभ टेंपो रिपेयरिंग का काम करता है।
बुधवार सुबह ग्राम सुरसेनी में खराब टेंपो की मरम्मत करने गया था। टेंपो ठीक करने के बाद वह घर आने के लिए लखनऊ की ओर से आ रहे एक टेंपो में बैठ गया। कुछ दूर आगे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई।
तकिया निवासी रामनरेश (50), उसकी पुत्री सलोनी (15), हरदोई के ग्राम नारायन मऊ निवासी परशुराम (55), थाना फतेहपुर चौरासी के ग्राम परशुरामपुर निवासिनी रेशमा (40) व थाना औरास के ग्राम पनापुर निवासी कांति घायल हो गई। सभी को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
परशुराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौरभ की मौत से पत्नी वर्षा व मां राधिका का बुरा हाल है। वर्षा को सात माह की बेटी की परवरिश की चिंता सता रही है। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लिया है।

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरागाड़ा निवासी बाबूलाल (35) गांव के ही अमित की बोलेरो से भाभी रामदेवी व रणधीरखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय बहन सुखदेई व बहनोई प्यारेलाल के साथ 75 वर्षीय बीमार मां विलासा का इलाज कराने मंगलवार रात बांगरमऊ सीएचसी के लिए निकला।
बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर मदारनगर गांव के पास बांगरमऊ से बिल्हौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार विलासा, बाबूलाल, सुखदेई व चालक अमित घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। वहां से विलासा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में विलासा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक लोडर समेत भाग गया।