फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

किशोर ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी

Wed, 06 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। दोस्तों के साथ बड़ी पार्टियां करने और अन्य शौक पूरे करने के लिए 16 वर्षीय किशोर ने खुद के ही अपहरण की कहानी रचकर घरवालों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पिता ने पुलिस की मदद ली तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोर पुलिस के हाथ लग गया। किशोर द्वारा सच बताए जाने पर परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन

खजुरिहा बाग कल्याणी देवी निवासी 16 वर्षीय किशोर गलत संगत में पड़ गया। शौक पूरे करने व दोस्तों के साथ बड़ी पार्टियां करने के लिए उसने खुद के अपरण की कहानी रच डाली। सोमवार की शाम पांच बजे वह घर से निकल गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात किशोर ने अपनी बहन के मोबाइल पर कुछ लोगाें द्वारा अपहरण कर लेने व एक लाख रुपये की मांग की। रात में ही पिता ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। किशोर के अपहरण की बात सुन पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सर्विलांस की मदद से किशोर के मोबाइल की लोकेशन की जांच की गई। मंगलवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक शहर में अलग-अलग जगहों पर उसकी लोकेशन मिली। दोपहर 3 बजे फिर से किशोर ने मैसेज कर पिता को हरदोई पुल के नीचे रुपये लाने का मैसेज किया। पिता के साथ पहुंची पुलिस ने किशोर को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास किसी के न मिलने पर किशोर से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सच उगल दिया। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि नाबालिग होने और परिजनों के अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की गई। उसे हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed