फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो लोगों की मौत

Tue, 05 Oct 2021 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
crime
आनंद की मौत पर जिला अस्पताल में रोती बिलखते पत्नी मोनी व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। विभिन्न जगहों पर झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालक व किराना कारोबारी की मौत हो गई। तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की हैै।
विज्ञापन

भैसई गांव निवासी अमित का 10 वर्षीय बेटा विपिन सोमवार शाम गांव के बाहर बकरी चरा रहा था। वहां एक नीम के पेड़ के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन ढीली होने से पेड़ की आधी कटी टहनी पर रखी थी। विपिन ने बकरियों को पत्ती खिलाने के लिए जैसे ही पेड़ की टहनी को खींचने का प्रयास किया। वह करंट की चपेट में आ गया। करंट से उसकी मौत हो गई। परिजन शव देख बदहवास हो गए। विपिन दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

ताजपुर नौबस्ता निवासी किराना कारोबारी आनंद (30) पुत्र रमाशंकर शुक्ल गांव में ही अपने मकान बनवा रहे थे। गांव का सत्यम (35) पुत्र गंगाराम मकान निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। एक सरिया कम पड़ने पर सत्यम आनंद को लेकर अपने घर पहुंचा और छत पर रखी सरिया उतारकर आनंद को पकड़ाने लगा। नीचे खड़े आनंद ने जैसे ही सरिया पकड़ी ऊपर से गुजरी ढीली हाईटेंशन लाइन से सरिया टकरा गई। करंट के तेज झटके से मजदूर छत से नीचे जा गिरा। आनंद करंट से चिपक गया। अपने आप सरिया से छूटकर आनंद जमीन पर गिरा गया। लोगों ने दोनाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज चल रहा है। आनंद की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी मोनी बिलख उठी। उसे दो साल के बेटे ओम की परवरिश की चिंता सता रही है। आनंद बदरका में किराना की दुकान चलाते थे।

आनंद का फाइल फोटो। संवाद

आनंद का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed