फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दो घरों से जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 30 Sep 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव/सोनिक/मौरावां। शहर के आवास विकास कालोनी स्थित सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के घर से चोर नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। वहीं, मौरावां थाना क्षेत्र के जेरा गांव में भी चोरों ने एक घर से नगदी व लाखों का जेवर पार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सोनिक के आवास विकास कालोनी बी ब्लॉक निवासी रविराज सेंगर सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट हैं। वर्तमान में वह जबलपुर एयरपोर्ट में तैनात है। उनका बड़ा बेटा राहुुल सिलीगुड़ी में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर है। रविराज की पत्नी ऊषा छोटे बेटे रितुराज सिंह के साथ यहां रहती हैं।
विज्ञापन

24 सितंबर को उषा छोटे बेटे रितुराज के साथ घर में ताला बंद कर नैनीताल घूमने र्गइं थी। मंगलवार रात लगभग आठ बजे लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। कुंडी खोलकर घर में दाखिल हुई तो अलमारी व बक्से खुले मिले। ऊषा के मुताबिक अलमारी में रखा 50 हजार रुपया नगद, दो लैपटॉप व जेवर समेत लगभग पांच लाख का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की और तहरीर देने की बात कह लौट गई। बुधवार को सीआरपीएफ कमांडेंट के छोटे बेटे रितुराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ गौरव कुमार ने बताया कि आसपास घरों में लगे सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
उधर, दूसरी घटना मौरावां थाना क्षेत्र के जेरा गांव में हुई। गांव निवासी दिवंगत विष्णुप्रकाश शुक्ल की पत्नी पुष्पा मंगलवार की रात आंगन में सो रही थीं। देर रात छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नगद व दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।
पुष्पा ने बताया कि उनका बेटा मध्यप्रदेश में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता है। वहीं बहू के साथ रहता है। घर पर बहू के भी जेवर रखे थे। पुलिस ने जांच कर खुलासे का भरोसा दिलाया है।

स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
फतेहपुर चौरासी। गांव मंगलीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय का मंगलवार की रात ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह स्कूल खुलने पर वारदात की जानकारी हुई। प्रधान शिक्षक राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रसोई घर से गैस सिलिंडर, बर्तन, खाद्य सामग्री के अलावा बच्चों की खेलने की किट, एक बक्सा चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed