{"_id":"614b17be8ebc3e01e45bda20","slug":"crime-unnao-news-knp653639389","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख रुपये से भरा झोला उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख रुपये से भरा झोला उड़ाया
विज्ञापन
रुपये चोरी होने के बाद आपबीती बताता पीड़ित वृद्ध रमेश। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। जमीन खरीदने के लिए बैंक व डाकघर से चार लाख रुपये निकालने के बाद वृद्ध ने रुपये झोले में झाले और साइकिल के कैरियर में फंसाकर घर निकल पड़ा। रास्ते में मोबाइल दुकान में चार्जर खरीदने के दौरान किसी ने रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। सीओ व कोतवाल ने जांचकर जल्द खुलासे का दावा किया है।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव निवासी वृद्ध सब्जी विक्रेता रमेश ने जमीन खरीदने के लिए मंगलवार को बांगरमऊ कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अपने खाते से तीन लाख रुपये व कुछ दूरी पर डाकघर से एक लाख रुपये निकाले। रमेश का आरोप है कि संडीला मार्ग पर आर एस चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान पर उसने साइकिल खड़ी की और चार्जर खरीदने लगा। चार्जर लेकर जैसे ही साइकिल के पास पहुंचा तो रुपयों से भरा झोला गायब था। किसी को कुछ बताए बिना वृद्ध घर पहुंचा और बेटे विनीत को घटना की जानकारी दी। पिता के साथ कोतवाली पहुंचे विनीत ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने जांच के लिए दोनों को कोतवाली में रोक लिया। सीओ आशुतोष कुमार व कोतवाल श्याम नारायण सिंह वृद्ध को लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की।
कोतवाल ने बताया कि मोबाइल दुकानदार से भी पूछताछ की गई। उसने बताया कि वृद्ध ने उसकी दुकान से चार्जर खरीदा पर रुपयों से भरा झोला पार किए जाने की बात नहीं बताई। जांच में वृद्ध द्वारा बैंक व डाकघर से रुपये निकालने की पुष्टि हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।