फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में किसान की मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
संजय का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। बांगरमऊ-उन्नाव मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम आलमपुर रेतवा निवासी संजय (28) खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार देर शाम किसी कार्य से बाइक से बांगरमऊ के लिए निकला था। देर रात घर लौटते समय हरियाली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। सड़क पर बेहोश पड़ा देख गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी में भर्ती करा परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर निकले। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर लौट आए और पुलिस को सूचना दी। पिता कमलेश कुमार ने बताया कि संजय की सात वर्ष पूर्व रजनी के साथ शादी हुई थी। पति की मौत से रजनी बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed