{"_id":"6138f47d8ebc3e7f4c6b5be9","slug":"crime-unnao-news-knp650982930","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
सोहरामऊ के आशाखेड़ा तिराहा पर हादसे में घायल हुए बाइक सवार दंपती समेत तीन को लखनऊ ले जाती एंबुलें
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बांगरमऊ में चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए भतीजे की बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सोहरामऊ में सड़क पार कर रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व भांजी घायल हो गए। हसनगंज में दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दंपती व भांजी को ट्रामा सेंटर व अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया है। युवक की मौत से कोहराम मचा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बांगरमऊ। ग्राम सकरौली निवासी मान सिंह की 60 वर्षीय पत्नी का बुधवार को निधन हो गया था। दोपहर नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार हो रहा था। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा मृतक का भतीजा राजेश (32) बाइक से गंगा पुल पारकर बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम नानामऊ में दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। लौटते वक्त तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आशाखेड़ा तिराहा पार करते समय बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी 20 वर्षीय उमर, उसकी 18 वर्षीय पत्नी साजिया व 10 वर्षीय भांजी महक घायल हो गई। सभी को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। वहां से तीनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक सवार उमर, पत्नी व भांजी के साथ ससुराल आशाखेड़ा सोहरामऊ गया था। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। नौ माह पूर्व ही दोनाें का विवाह हुआ था।
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन मोहान मार्ग पर लालपुर गांव के पास देर शाम आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार शहर के पीतांबर नगर निवासी 25 वर्षीय अनुज व अजगैन के सुनहीखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय दुलारे घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार मौके से भाग निकले। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।