{"_id":"612a376f8ebc3e79c6093653","slug":"crime-unnao-news-knp6486934169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के गैंगस्टर ऊधम सिंह की बैरिक पर सीसीटीवी का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के गैंगस्टर ऊधम सिंह की बैरिक पर सीसीटीवी का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अपहरण, लूट व फिरौती समेत अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त मेरठ के गैंगस्टर ऊधम सिंह की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। उससे पत्नी समेत परिवार के तीन सदस्य ही मुलाकात कर सकते हैं। बाकी किसी की मुलाकात नहीं कराई जाएगी।
मेरठ में लूट, अपहरण, फिरौती के अलावा अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त गैंगस्टर ऊधम सिंह कुछ दिन पहले ही जमानत पर मेरठ जेल से छूटा था। जेल से बाहर निकलने के बाद उसने बड़े कारोबारियों को धमकी देकर फिरौती की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने उस पर एक और मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार को उसे मेरठ से उन्नाव जेल शिफ्ट किया गया। जेल में उसका व्यवहार सामान्य है। उसने भोजन भी किया। उसे जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर ने मुलाकात के लिए पत्नी समेत परिवार के तीन लोगों के नाम दिए हैं। इनके अलावा कोई और उससे नहीं मिल सकेगा। सप्ताह में एक दिन ही मुलाकात हो पाएगी। सीसीटीवी से उस पर नजर रखी जा रही है।