{"_id":"611132128ebc3ef39f042ecb","slug":"crime-unnao-news-knp645187121","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजदूर और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मजदूर और बच्ची की मौत
विज्ञापन
मृतक सचिन का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा/औरास। करंट से मजदूर और बच्ची की मौत हो गई। गांव शिवदीनखेेड़ा में एक निर्माणाधीन घर में शटरिंग लगाने पहुंचा मजदूर बल्ली उतारते समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। वहीं जाल के पास से गुजरे एसी के तार में बच्ची चिपक गई। दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
नरसिंहपुर गांव निवासी सचिन (20) शटरिंग लगाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अशोक के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाने गया था। छत से बल्ली उतारते समय वह ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। शोर सुन अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे सचिन को साथी मजदूरों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, हिम्मतखेड़ा गांव निवासी सुनील प्रजापति काफी समय से परिवार के साथ लखनऊ के बुद्धेश्वर में किराये का कमरा लेकर खुद की कार चलाता था। सोमवार दोपहर मकान के छत में पड़े जाल के पास सुनील की नौ वर्षीय बेटी रूही खड़ी थी। जाल के पास से एसी का तार निकला था। तार में करंट आने से वह चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। शव देख घर में कोहराम मच गया।