फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कबाड़ व्यवसायी समेत दो के फंदे से लटके मिले शव

Tue, 03 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी व बिहार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बगैर किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कबाड़ व्यवसायी की मौत पर पुलिस ने पत्नी द्वारा फोन बंद कर लेने से आहत होकर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी मौजूदा समय में शहर के सिंगरोसी में सत्यनारायण यादव के घर किराये का कमरा लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रहकर कबाड़ का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर वह नाराज होकर मायके चली गई। सोमवार देर रात विनोद का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम विनोद ने पत्नी को फोन मिलाया। पत्नी ने फोन उठाने के बाद स्विच ऑफ कर लिया। इससे आहत हो उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेरपुर निवासी धर्मराज सविता के 14 वर्षीय बेटे नितिन का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिजन घर में नहीं थे। 10 वर्षीय बहन दीपाली दूसरे कमरे में थी। इसी दौरान किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के आने और नितिन के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर दीवार तोड़कर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। जीवित होने के अंदेशे पर पीएचसी सुमेरपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतक का पिता कैटर्स व माता एक प्राथमिक विद्यालय की रसोइया है। बेटे की मौत से माता पिता का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed