फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गांव के बाहर मिला युवक का शव

Mon, 02 Aug 2021 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
crime
मौरावां। थानाक्षेत्र के संदाना गांव निवासी युवक का शव पड़ोस के गांव में एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का लती था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने की बात कही है।
विज्ञापन

संदाना निवासी गया प्रसाद (34) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह पड़ोसी गांव तोमरनखेड़ा निवासी भोला सिंह के खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार नशे का लती होने से गयाप्रसाद मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। नशे की हालत में वह आए दिन घर में विवाद कर परिजनों से मारपीट करता था। जिससे आहत होकर कुछ दिन पहले माता-पिता बेटी के घर तिसंधा गांव चले गए थे। पत्नी पूनम भी अपनी बेटी शालिनी, रागिनी व संध्या को लेकर मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

परिजनों के जाने के बाद नशे की हालत में ही गयाप्रसाद गांव में घूमा करता था। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना पर गांव पहुंचे परिजनों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed