फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

एंबुलेंस की स्टेयरिंग फेल होने से अफरातफरी

Sat, 31 Jul 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बड़ा चौराहा पर खराब हुई एंबुलेंस को ठीक करता चालक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गर्भवती को लेकर जिला महिला अस्पताल जा रही 102 एंबुलेंस की स्टेयरिंग कचहरी पुल की ढाल पर अचानक फेल हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि चालक ने हिम्मत से काम लिया और धीरे-धीरे ब्रेक लगाई। इसी दौरान बड़ा चौराहा पर शिव प्रतिमा के पक्के घेरे में टायर सट जाने से एंबुलेंस रुक गई। दूसरी एंबुलेंस बुलाकर प्रसूता को अस्पताल भेजा। साप्ताहिक बंदी के कारण बड़ा चौराहा पर भीड़ नहीं थी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव सिंघूपुर निवासी विकास की पत्नी उर्मिला गर्भवती है। उसे चेकअप कराने जिला महिला अस्पताल आना था। पति ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। अस्पताल से यूपी 32 ईजी 1122 नंबर की गाड़ी भेजी गई। सुबह 10:30 बजे वह प्रसूता को लेकर जांच कराने ले जा रही थी। एंबुलेंस को चालक मनोज कुमार चला रहा था। साथ में ईएमटी अरुण कुमार थी था। एंबुलेंस के कचहरी पुल पर चढ़ने के बाद बड़ा चौराहा की ओर उतरते समय स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा चौराहे पर स्थापित शिव प्रतिमा के चारों ओर बने पक्के घेरे में एंबुलेंस का टायर सट गया और रुक गई। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस मंगाकर प्रसूता को जिला महिला अस्पताल भेजा। वहीं 102 एंबुलेंस की दूसरी गाड़ी यूपी 32 ईजी 1110 को लेकर प्राइवेट चालक प्रसूता को लेेने के लिए जिला महिला अस्पताल से निकला। जैसे ही वह गाड़ी लेकर अस्पताल गेट पर आया एंबुलेंस के स्टेयरिंग की ओर से गुल्ला टूट गया। इससे वह भी गाड़ी खड़ी हो गई। बाद में चालक गाड़ी छोड़कर चला गया। 102, 108 व एएलएस के मैनेजर विराट श्रीवास्तव ने बताया कि दोनो गाड़ियों को खड़ा करा दिया गया है। वर्कशाप भेजकर उन्हें बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed