फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लोडर और डंपर की भिड़ंत, दो चचेरे भाइयों की मौत

Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक राजनारायण का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। लखनऊ-मोहान मार्ग पर महराजगंज गांव के पास मंगलवार भोर पहर लोडर और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में लोडर में बैठे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। चालक व क्लीनर घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों चचेरे भाई भाभी की मौत पर अंतिम यात्रा में शामिल होने उत्तराखंड से घर लौट रहे थे। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमोइया गांव निवासी राजनारायण (21) पुत्र राजकुमार अपने बड़े भाई दीपू व चचेरे भाई कौशल रैदास के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कंपनी में बोरी सिलाई का काम करते थे। दीपू की पत्नी प्रीती गांव में सास-ससुर के साथ रहती थी। 26 जुलाई को देर शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रीती की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दीपू उत्तराखंड से घर आ गया। ठेकेदार से रुपये न मिलने पर छोटा भाई राजनारायण व चचेरा भाई कौशल वहीं रुक गए। मंगलवार को दोनों वहां से घर लौटे। बुद्धेश्वर लखनऊ से लोडर में बैठकर सुबह चार बजे वह गांव के लिए निकले। लखनऊ-मोहान मार्ग पर महाराजगंज गांव पास सामने से आ रहे डंपर से लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में राजनारायण, कौशल, लोडर चालक बांगरमऊ निवासी पंकज गुप्ता व कानपुर के शास्त्री नगर निवासी क्लीनर अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां राजनारायण व कौशल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक राजनारायन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से बड़े भाई दीपू, छोटे भाई पारस व मां गुड्डी का रोकर बुरा हाल है। मृतक कौशल दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अरविंद व मां जानकारी उसकी मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गए। पिता खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। कौशल उत्तराखंड में नौकरी कर पिता का घर के खर्च में हाथ बंटाता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दोनों मृतकों की भाभी प्रीती के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच दोनों चचेरे भाइयाें की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रीती के शव का परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया। राजनारायण व उसके चचेरे भाई कौशल के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक कौशल का फाइल फोटो। संवाद

मृतक कौशल का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed