फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

महिला दरोगा ने खाया जहर, हालत गंभीर

Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। महिला दरोगा लक्ष्मीबाला ने सोमवार रात पुलिस लाइंस स्थित आवास में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने अस्पताल पहुंचकर दरोगा का हालचाल लिया।
विज्ञापन

लक्ष्मीबाला का 19 जून को सदर कोतवाली से थाना फतेहपुर चौरासी स्थानांतरण हो गया था। इससे वह काफी परेशान थी। जिले से राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन गुजरने के कारण सोमवार को महिला दरोगा की ड्यूटी मगरवारा स्टेशन पर लगी थी। रविवार शाम को वह फतेहपुर चौरासी थाना से रवानगी लेकर पुलिस लाइन आ गई थी। वह दोपहर एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस लाइन में तैनाती की मांग की। एसपी ने विचार करने की बात कही थी। रात नौ बजे लक्ष्मीबाला ने पुलिस लाइन स्थित आवास में जहर खा लिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस लाइन के आरआई सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला दरोगा के 11 वर्षीय बेटे ने पति से विवाद होने की जानकारी दी है। एसपी आनंद कुलकर्णी भी जिला अस्पताल पहुंचे और महिला दरोगा का हाल-चाल लेने के बाद पुलिस कर्मियों को अस्पताल गेट के बाहर तैनात कर वापस चले गए। उन्होंने किसी को भी महिला दरोगा से मिलने पर रोक लगाई है। बताया कि पारिवारिक मामले में जहर खाने की बात सामने आई है। हालत में सुधार होने पर सच पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed