{"_id":"60d778b28ebc3ed7835f4c5e","slug":"crime-unnao-news-knp63666791","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा की मौत पर ससुराल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा की मौत पर ससुराल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। प्रसव के दूसरे दिन नवजात व 10वें दिन इलाज के दौरान जच्चा की मौत हो गई। बेटी की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा किया और अंतिम यात्रा रोक दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
सरांय सकहन गांव निवासी उत्तम पांडेय का विवाह दो वर्ष पूर्व सीतापुर जिले के थाना मिश्रिख के ग्राम कुनेरा गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्र की बेटी दीपिका से हुआ था। 15 जून को दीपिका ने कानपुर के हैलट अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था। अगले दिन 16 जून को नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। खून की कमी के चलते 25 जून को दीपिका की भी हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई। इसके बाद पति शव को घर ले आया और मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। शुक्रवार शाम मृतका के पिता प्रमोद कुमार मिश्र, चाचा दिलीप अन्य परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया तो मृतका के पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट शुरू कर दी। पिता का आरोप है कि उसके भाई दिलीप मिश्र को मारपीट में चोटें आई हैं। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद से दामाद व उसके अन्य परिजन बाइक व चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पति उत्तम, ससुर मूलनारायण पांडेय, जेठ उमेश, राजेश ननद शिल्पी, नंदोई सुनील मिश्रा, जेठानी राखी पत्नी राजेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।