फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

नशीला पदार्थ पिलाकर रुपये और मोबाइल पार

Thu, 24 Jun 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
जहरखुरानी का शिकार आलोक। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। दिल्ली से घर लौट रहे मजदूर को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना डाला। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 1700 रुपये व मोबाइल पार कर दिया। बस चालक मियागंज सीएचसी के बाहर बेहोशी हालत में मजदूर को छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर उसने घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने परिजनों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

नूरुल्लानगर के मजरा अटिया निवासी आलोक (25) पुत्र जोद्धीलाल आठ दिन पहले दिल्ली मजदूरी करने गया था। काम न मिलने पर बुधवार शाम दिल्ली के आनंद बिहार बस अड्डे से रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहा था। रास्ते में दो जहरखुरानों ने दोस्ती गांठकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर बांगरमऊ के पास 1700 रुपये, एंड्रायड मोबाइल व बैग में रखे कपड़े पार कर दिए। बस चालक ने आलोक को बेसुध देख लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित मियागंज सीएचसी गेट के पास उतार दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान कुछ होश आने पर युवक ने नाम व पते की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed