{"_id":"60ce2e328ebc3e3568348042","slug":"crime-unnao-news-knp6352175182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरों द्वारा घर में फैलाए गए सामान को देखते पूर्व सैनिक सुरेंद्र यादव ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। शादीपुर के मजरा बिलंदखेड़ा मेें चोराें ने शुक्रवार रात पूर्व सैनिक के घर से नगदी-जेवर समेत सात लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग छत पर बने कमरों में सो रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने जल्द खुलासे की बात कही।
बिलंदखेड़ा निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र यादव ने बांगरमऊ के नसीमगंज में नया मकान बनवाया है। इस मकान में उनके बच्चे रहते हैं। सुरेंद्र तीन भाई सुखबीर, विजयपाल व राधेलाल के साथ गांव में रहते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद तीनों भाई ऊपरी मंजिल पर पत्नी-बच्चों सहित सोने चले गए। देर रात चोर नीचे घर के कमरों में रखी अलमारी बक्सों के ताले तोड़कर जेवर नगदी ले गए। साहबलाल के बेटे धर्मेंद्र के कमरे से दो बक्से ले जाकर गांव के बाहर खोला और सामान ले गए। सुबह नीचे उतरे उतरने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के बाहर खुले बक्से पड़े होने की सूचना दी। सुखबीर ने पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
सुखबीर ने एक लाख रुपये और जेवर समेत सात लाख की चोरी की तहरीर दी है। सुराग तलाशने के लिए खोजी कुत्ता बुलाया गया। घर को सूंघता हुआ खोजी कुत्ता उस जगह पहुंचा, जहां चोरों ने बक्से खोलकर फेंके थे। वहां से सूंघते हुए कुत्ता पास की झाड़ी में गया और फिर लौट आया। सीओ आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल की जांच की। उन्होने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।