{"_id":"60ca42bc8ebc3e32bc4e956d","slug":"crime-unnao-news-knp6346150190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ पर मिला किसान का शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ पर मिला किसान का शव, हत्या का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। बुजुर्ग बाग मालिक का शव पड़ोसी के खेत में मिला। बेटे ने परिवार में जमीन को लेकर सात साल से चल रहे विवाद में हत्या की आशंका जताई है। शव के पास आम के पेड़ की टहनी टूटी व बड़ी संख्या में आम और कटहल बिखरे पड़े मिले।
ग्राम टांडा सातन निवासी सुरेंद्र सिंह (70) का शव गांव से कुछ दूरी पर खुद के आम के बाग के बगल में पड़ोसी बुद्धा के खेत में पड़ा मिला। मृतक के बेटे राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह सोकर उठा तो घर के बाहर चारपाई पर पिता नहीं थे। बिस्तर चारपाई पर लिपटा हुआ रखा था। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले वीर बहादुर सिंह ने उनके चचेरे भाई गजेंद्र सिंह को सुरेंद्र का शव बुद्धा के खेत की मेड़ के पास पड़े होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आम व कटहल के फल चोरी कर रहे लोगों को सुरेंद्र ने देख लिया। इस पर उसकी हत्या कर दी गई।
राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से जमीन को लेकर सात साल से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद में हत्या की गई है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र की मौैत से बेटे राघवेंद्र व बहू पूनम समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।