फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बीडीसी के पुत्र को धमकाने में लेखपाल निलंबित

Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के समर्थन में मतदान करने को लेकर ग्राम शकूराबाद निवासी बीडीसी के पुत्र को फोन पर धमकाने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। वह लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। इससे पहले भी लेखपाल ने ग्राम प्रधान चुनाव में भी अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाया था।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष सूर्यकांत ने ब्लाक प्रमुख फतेहपुर चौरासी के एक प्रत्याशी के समर्थन में ग्राम पंचायत शकूराबाद की बीडीसी माया गुप्ता के पुत्र व भाजपा बूथ अध्यक्ष अंशु गुप्ता को फोन किया था। लेखपाल ने अपने एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया था। दबाव में न आने पर लेखपाल ने बीडीसी के पुत्र को बिकाऊ सदस्य तक कह डाला था। इसका आडियो वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी पर कार्रवाई का दबाव बनाया था। आडियो की जांच व लेखपाल अध्यक्ष के खुद की आवाज को स्वीकार कर लेने के बाद एसडीएम राजेंद्र कुमार ने सूर्यकांत को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि लेखपाल राजस्व गांव सैता में तैनात है। शकूराबाद गांव का अतिरिक्त चार्ज है। ग्रामीणों के मुताबिक शकूराबाद में प्रधान पद के चुनाव में भी एक चहेते प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया था। एसडीएम ने बताया कि वायरल आडियो की जांच की गई तो आवाज लेखपाल की ही होने की पुष्टि हुई। लेखपाल के परिजनों और निकटतम परिचितों में कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed