{"_id":"60bb7c968ebc3e78bf0fe397","slug":"crime-unnao-news-knp6323096167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में लाठी-डंडे चले, 21 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में लाठी-डंडे चले, 21 लोग घायल
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के दो गांवों में मामूली बात को लेकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें तीन महिलाओं सहित 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलि ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जगदीशपुर गांव में मुन्ना की गांव के रामरतन से खेत पर कब्जा करने को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से 24 लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से कैलास, राम विलास, सर्वेश, शिव बालक, देवारी लाल, गुलाब, बिंदेश्वरी, सताना व दूसरे पक्ष से सरिता, शिवम, लक्ष्मी नारायण, बजरंगी, दिनेश, मिथलेश, देवानंद, गजोधर घायल हो गए। मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर 10 व रामरतन ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था।
दूसरी मारपीट की घटना बकतौरीखेड़ा गांव में हुई। घर के अंदर बकरी चली जाने पर हुई मारपीट में एक पक्ष से सादिक, उसके तीन बेटे मुस्तफा, मन्नान, इस्लामू और दूसरे पक्ष से पप्पू, उसका भाई अनीस, चांदबाबू, गुड्डू, मुन्ना घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।