फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

जेल से भागे बंदी की कस्टडी रिमांड लेने कोर्ट पहुंचे विवेचक

Thu, 03 Jun 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। विवेचक बुधवार को जेल से पांच दिन पहले फरार हुए बंदी की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने कोर्ट पहुंच गए। अदालत ने बंदी को सामने लाने को कहा तो विवेचक बगले झांकने लगे। बाद में विवेचक को बंदी के भागने की जानकारी हुई तो वह रिपोर्ट की नकल सदर कोतवाली लेने पहुंचे।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बिलौरा गांव निवासी सोनू पर पुलिस ने धोखाधड़ी से जमीन बैनामा कराने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की थी। एक अप्रैल को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। डेढ़ माह से अधिक का समय जेल में गुजारने के बाद 29 मई को सुबह वह सात बंदी रक्षकों को गच्चा देकर कृषि फार्म हाउस से भाग निकला था। इसी मुकदमे की विवेचना सोहरामऊ थाना के अपराध निरीक्षक राकेश कुमार कर रहे हैं। बंदी के जेल से भागने से अनजान विवेचक ने सुबह बंदी सोनू की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए एसीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने विवेचक से बंदी को सामने लाने की बात कही। बंदी के न होने पर विवेचक इधर-उधर देखने लगे। अदालत ने बिना बंदी रिमांड देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान अदालत को पता चला कि जिस बंदी की रिमांड की अर्जी डाली गई है, वह पांच दिन पहले जेल से भाग निकला है। इस पर अदालत ने विवेचक को खूब खरी-खोटी सुनाई। कोर्ट से निकले विवेचक सदर कोतवाली पहुंचे और बंदी पर जेल से भागने में दर्ज की गई रिपोर्ट की नकल हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed