फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कार्यालय में घुसकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष को पीटा

Thu, 13 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा। सार्वजनिक कुएं में कूड़ा फेंकने व गंदगी फैलाने का विरोध करना भाजपा जिला उपाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। छह लोगों ने दफ्तर में घुसकर मारपीट व पथराव कर जिला उपाध्यक्ष को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जोतपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की दली गढ़ी सब्जी मंडी में उसकी दुकानें हैं। एक दुकान में उसने जनसंपर्क कार्यालय बना रखा है। गुरुवार दोपहर एक बजे वह अपने कार्यालय पहुंच कर संतोष बाजपेई से बातचीत कर रहे थे। कार्यालय के सामने एक सार्वजनिक कुआं है। इसमें आसपास के लोग कूड़ा डालकर गंदगी फैलाते थे। वह कुआं के आसपास की गंदगी साफ कराकर जीर्णोद्धार कराने की योजना बना रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले राज किशोर वर्मा अपने साथी पंकज यादव, मयंक वर्मा, संजय चौरसिया, कल्लू व बीनू त्रिवेदी के साथ कार्यालय पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed