फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

व्यापारी के सिर में गोली मारकर हत्या

Thu, 13 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। नगर के माढापुर मार्ग पर पिपरमिंट व्यापारी के सिर में गोली मार दी गई। परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हटिया निवासी सतीश गुप्ता उर्फ टिकई (45) पुत्र श्रीकृष्ण गुप्ता नगर के माढापुर मार्ग पर अपनी निजी दुकान में पिपरमिंट तेल खरीदने का कारोबार करता है। पीछे बने अहाते में गाय पाल रखी हैं। बुधवार देर शाम वह अपने घर से कार लेकर गाय का दूध निकालने गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसके मोबाइल पर कई बार काल की। मोबाइल न उठने पर उनका बेटा मोहित व परिजन मौके पर पहुंचे। अहाते के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। सतीश गुप्ता जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। सिर में गंभीर चोट देख और उनके सर से खून निकल आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सतीश की पत्नी सोनी गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल रहा। सूचना पर सीओ आशुतोष कुमार व कोतवाल अनिल सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है। सीओ ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed