{"_id":"608eba7f8ebc3e8d39132b70","slug":"crime-unnao-news-knp626369913","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरास में वृद्ध और मौरावां में युवती ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरास में वृद्ध और मौरावां में युवती ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास/मौरावां। औरास में वृद्ध व मौरावां में युवती ने जान दे दी। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
औरास के नंदौली गांव निवासी किसान लोचन (65) रविवार सुबह पांच बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे। सुबह सात बजे गांव के लोगों ने उनका शव आम के बाग में पेड़ से लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन शव देख बदहवास हो गए। परिजनों ने वृद्ध द्वारा आत्महत्या की बात कही पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पत्नी राजेश्वरी और बेटे रूपचंद्र का रोकर बुरा हाल रहा। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मौरावां के बलसिंहखेड़ा मजरे अहेसा निवासी राम प्रकाश की पुत्री अंजनी (19) शनिवार रात घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान परिजनों को उसका शव गांव के बाहर टिसुनहरी तालाब के पास नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।