{"_id":"60675ef88ebc3e590c0a1dbc","slug":"crime-unnao-news-knp6211990154","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की मौत, जाम लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक की मौत, जाम लगाकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। सड़क हादसे में घायल फैक्टरी श्रमिक की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दही-चौकी पुरवा मार्ग पर बिछिया ब्लॉक के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एक घंटे आवागमन बाधित रहा।
पुरवा कोतवाली के बिछिया गांव निवासी सुजीत कुमार (20) दही चौकी पुरवा मार्ग स्थित प्लाईवुड कंपनी में श्रमिक था। 26 मार्च की शाम सात बजे फैक्टरी में काम करने वाले गांव के दोस्त कमलचंद्र (22) के साथ अलग-अलग साइकिल से घर के निकला था। अचलगंज थाना सीमा क्षेत्र में दही-चौकी पुरवा मार्ग पर दरोगाखेड़ा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। दोनों का इलाज कानपुर के एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा था। शुक्रवार सुबह सुजीत कुमार की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन शव लेकर बिछिया ब्लॉक के सामने पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर दरोगाखेड़ा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई व मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। इस दौरान एक घंटा जाम लगने से आवागमन बाधित रहा। मृतक सुजीत कुमार माता-पिता का इकलौता था।