{"_id":"6064c5af8ebc3e592e0eacf4","slug":"crime-unnao-news-knp620816381","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक को पीटा, दरोगा समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक को पीटा, दरोगा समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
लीड-

क्रासर-
जाम के दौरान विवाद पर हुई मारपीट
दरोगा और भाइयों की भी पिटाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। कालूखेड़ा चौकी से 50 मीटर की दूरी पर जाम में फंसे बोलेरो सवार सुल्तानपुर जिले की देहात कोतवाली में तैनात दरोगा ने अपने भाई व दो अन्य साथियाें के साथ मिलकर रोडवेज बस के परिचालक को पीट दिया। उसकी टिकट मशीन भी तोड़ दी। परिचालक के शोर मचाने पर पहुंचे सहयोगियों ने दरोगा और उसके भाईयों की भी पिटाई की। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने दरोगा व उसके भाई समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के चिलौली निवासी नारेंद्र बहादुर सिंह सादी वर्दी में मंगलवार दोपहर अपने भाई महेंद्र, साथी शिव पलटन व प्रशांत के साथ बोलेरो से परिवार की लड़की के लिए रिश्ता तय करने सोहरामऊ गए थे। वहां से घर लौटते वक्त कालूखेड़ा तिराहा पर लगे जाम में फंस गए। बोलेरो के आगे रोडवेज खड़ी होने से दरोगा नारेंद्र बहादुर ने बस चालक से साइड मांगी। साइड न देने पर वह बोलेरो से उतरकर परिचालक असोहा के कंचनपुर निवासी अजीत सिंह के पास पहुंचे। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दरोगा ने परिचालक को बस से खींच लिया। अपने भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। अजीत के शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंचे कालूखेड़ा चौकी प्रभारी विजय कुमार ने दोनों पक्षों को अलग किया। बोलेरो चालक मारपीट होता देख वाहन समेत भाग निकला। दरोगा नारेंद्र बहादुर द्वारा अपना परिचय देने पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया। परिचालक ने दरोगा नारेंद्र बहादुर, उसके भाई महेंद्र व दो अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।