फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

शिक्षक के घर लाखों की चोरी

Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
अलमारी से चोरी हुई नगदी-जेवर की जानकारी देते शिक्षक सर्वेश कुमार अग्रिहोत्री। - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। पत्नी-बच्चों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल गए शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंचे शिक्षक अलमारी व बक्सों से नगदी-जेवर गायब देख सन्न रह गए। शिक्षक ने पांच लाख का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कटरा निवासी संस्कृत विद्यालय के शिक्षक सर्वेश कुमार अग्निहोत्री गुरुवार सुबह अपनी पत्नी सुधा के साथ ससुराल कन्नौज गुरसहायगंज थाने के सराय प्रयागपुर गांव गए थे। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगाें ने मुख्य गेट का ताला टूटा देख सर्वेश को जानकारी दी। परिवार समेत सुबह 10 बजे घर पहुंचे सर्वेश कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले टूटे व सामान गायब देख सन्न रह गए। शिक्षक ने 20 हजार की नगदी व जेवर समेत पांच लाख का माल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि वह पड़ोसी को चाबी देकर ससुराल गए थे। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक के घर के बगल के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसकी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed