फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में दस लोग घायल

Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। शिक्षकों को लेकर कानपुर से हरदोई जा रही वैन की कार से टक्कर हो गई। हादसे में पांच शिक्षकों समेत दस लोग घायल हो गए। कार सवार एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड से लौट रहे कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुबह नौ बजे हादसा हुआ। कानपुर समेत अन्य जगहों से शिक्षकों को लेकर हरदोई के अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों में छोड़ने जा रही वैन सफीपुर के हुलासी कुआं चौराहा के पास बांगरमऊ से उन्नाव की ओर आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार रायबरेली के लालगंज कस्बा निवासी आशीष (30) पुत्र भैयालाल, लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी आशीष (25) पुत्र राज किशोर, मोहम्मद जायद (24) और कैफ पुत्र जावेद घायल हो गए। वैन चालक कानपुर के नौबस्ता निवासी अनुज कुमार (25) पुत्र गोपाल, कानपुर के गिरजानगर निवासी शिक्षक विनय तिवारी (35) पुत्र रविदत्त तिवारी, शिक्षक आलोक त्रिपाठी (38) पुत्र वीरेंद्र नारायण, कानपुर के श्यामनगर निवासी सिद्धार्थ (30) पुत्र नरेश कुमार, कानपुर यशोदा नगर की सीमा कनौजिया (37) पत्नी अजय कुमार, शहर के इंदिरा नगर निवासी पवन गुप्ता (38) पुत्र विनोद गुप्ता के गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कार सवार आशीष व वैन सवार शिक्षकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आशीष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षक खुद को रेफर करा कानपुर चले गए। घायल कार सवार आशीष ने बताया कि वह अपने साथियाें के साथ उत्तराखंड घूमने गया था। उसे लालगंज जाना था। उसके साथी बांगरमऊ होते हुए उसे छोड़ने उन्नाव आ रहे थे। रास्ते में कार चला रहे उसके दोस्त लखनऊ निवासी आशीष को झपकी आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed