फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

युवक ने किया जान देने का प्रयास

Fri, 11 Dec 2020 07:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर सीएचसी में आक्सीजन सिलेंडर मिलने के बाद मरीज को एंबुलेंस में ले जाते परिजन। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। पारिवारिक विवाद में युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया और सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस में डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगाई तो सिलिंडर खाली मिला। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। सीएचसी प्रभारी ने दूसरा ऑक्सीजन सिलिंडर देकर उसे जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जटपुरवा गांव निवासी अरुण (25) पुत्र संतोष बाजपेई एक परचून की दुकान में काम करता है। आर्थिक कारणों से शुक्रवार को उसका परिजनों से विवाद हो गया। इस पर उसने आत्महत्या की धमकी दी और छत के कुंडे में गमछा बांधकर फंदे से लटक गया। परिजनों ने उसे किसी तरह उतारा। सांस लेने में तकलीफ और हालत गंभीर देख परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस प्रभारी विराट श्रीवास्तव ने बताया कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गया था। चालक भरवाने जा रहा था। इमरजेंसी होने से लोगों ने उसे जाने ही नहीं दिया। मरीज छोड़ने के बाद सिलिंडर भरवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed