फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में दो की मौत

Thu, 10 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। असीवन व बांगरमऊ में तीन सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आसीवन। पेसारी गांव निवासी अवध बिहारी (52) गुरुवार दोपहर अपने बीमार साढू़ कुरसठ गांव निवासी बाबूलाल को देखने मियागंज स्थित एक नर्सिंगहोम गया था। वहां से घर लौटते समय सुभानीखेड़ा पुलिया के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत खंती में चला गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पाटन। बजौरा गांव निवासी हरशरण सिंह 58 बेटी की शादी का कार्ड देने गुुरुवार को पैदल पड़ोस के गांव बजौरा से आकमपुर जा रहे थे। रघुनाथखेड़ा गांव के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पीएचसी सुमेरपुर ले गए। वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हरशरण सिंह की मौत हो गई। बेटी की शादी से पहले घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ। संडीला मार्ग पर आरएस चौराहे के निकट गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच टैंकर और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक हरदोई जिले के बघौली के अहेनुव अल्लीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीएम चालक कानपुर से किराने का फुटकर सामान लादकर हरदोई के संडीला जा रहा था। हादसे के बाद टैंकर चालक कोहरे का फायदा उठा भाग निकला। घटना के बाद आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed