{"_id":"5fd1179b8ebc3e433b7577ef","slug":"crime-unnao-news-knp5989747128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा फूंका
विज्ञापन
मृतक लाला सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। दोस्त के बेटे की बरात में शामिल होने पहुंचे 50 वर्षीय किसान की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरा जला दिया गया। बुधवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने अधजला व निर्वस्त्र शव देखा। एएसपी ने सीओ सफीपुर व एसओ माखी के साथ घटनास्थल की जांच की। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। मृतक के बेटे ने हाथ में बंधे कलावा, सिर के बाल व शरीर की कद काठी से पहचान कर हत्या कर शव जलाने की तहरीर दी है। एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
बुधवार सुबह हिंदूखेड़ा गांव के बीच मऊ गांव जाने वाले तिराहा के पास कच्चे मार्ग के किनारे शौच के लिए गए मऊ गांव के लोगों ने निर्वस्त्र व अधजला शव देखा। चेहरे पर जला कपड़ा रखा होने से पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल या केमिकल से चेहरा जलाए जाने की चर्चा फैल गई। सुबह नौ बजे एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ सफीपुर कृपाशंकर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने शव के पास से एक बीड़ी का बंडल, माचिस, काजू, बेल्ट व बाइक की हेडलाइट के टूटे टुकड़े बरामद किए। उधर, बरात गए आसीवन के कमलापुर गांव निवासी रामशंकर उर्र्फ लाला सिंह (50) के सुबह तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बेटा विवेक सिंह पिता के लापता होने की सूचना देने रसूलाबाद चौकी पहुंचा तो सिपाही ने माखी थाना क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी दी। इस पर विवेक माखी थाने पहुंचा। एक दरोगा उसे लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
बेटे ने सिर के कुछ बचे बाल, हाथ के कलावा और शरीर की कद काठी से शव की पहचान पिता शिवशंकर उर्फ लाला के रूप में की। उसने बताया कि रामशंकर मंगलवार शाम पड़ोसी गांव शाहाबाद निवासी दोस्त शिवशंकर यादव के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए बोलेरो से चार-पांच अन्य लोगों के साथ माखी के छोटा यादव के घर पहुंचे। रात 10 बजे तक वह कार्यक्रम स्थल पर रहे थे। उसने किसी तरह की रंजिश से इनकार कर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शव जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।