{"_id":"5fd10a568ebc3e3e723030ce","slug":"crime-unnao-news-knp5989646189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, जिसकी शिनाख्त की, वह जीवित लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, जिसकी शिनाख्त की, वह जीवित लौटा
विज्ञापन
जीवित घर पहुंचा रहीश परिवार के साथ (नीली शर्ट में )।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ग्राम भगवंतपुर गोटपाली गांव के सामने मंगलवार देर रात वाहन से कुचलकर 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों के साथ पहुंची एक महिला ने क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त कर अपना पति बताया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन व पत्नी रातभर बिलखते रहे। सुबह छह बजे उसका पति जीवित घर पहुंचा तो परिजन सन्न रह गए। पत्नी व परिजन पोस्टमार्टम हाउस से भागकर घर पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों के अनुसार चेहरा क्षत-विक्षत होने से उनसे शिनाख्त में चूक हुई। उधर, सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी के अनुसार रात 12 बजे एक्सप्रेसवे पर भगवंतपुर गोटपाली गांव के पास हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तभी कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली (शीतलगंज) निवासी आबिदा बेगम परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंची और शव की पहचान अपने पति रहीश के रूप में की। उसने बताया कि उसका पति गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार शाम को वह घर नहीं पहुंचा। पत्नी द्वारा शव की पहचान किए जाने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस गए और रातभर बिलखते रहे।
बाद में बुधवार सुबह छह बजे रहीश सही सलामत अपने घर पहुंच गया। रहीश के जीवित घर पहुंचने पर ग्रामीण चौक गए। लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचे। पत्नी आबिदा बेगम से रहीश ने बताया कि मंगलवार को अधिक शराब पीने से वह बेहोश हो गया। सुबह होश आने पर घर पहुंचा। उसे जीवित देख पत्नी व परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोतवाली पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान के लिए फिर प्रयास शुरू किए हैं। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में मृत युवक का चेहरा क्षत-विक्षत होने से परिजनों ने गलत शिनाख्त कर ली थी।