{"_id":"5fb6afcb8ebc3e9bc42464ef","slug":"crime-unnao-news-knp5951027167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सहायक गोदाम प्रभारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सहायक गोदाम प्रभारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। बिचपरी पीसीएफ गोदाम पर भीड़ बढ़ने पर खाद बांटने आए पुरवा के तुसरौर में तैनात सहायक गोदाम प्रभारी की बनी पुल के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
लखनऊ के राजाजीपुरम तालकटोरा निवासी विजय सिंह सहायक गोदाम प्रभारी के रूप में पुरवा तुसरौर केंद्र पर तैनात थे। बुधवार को बिचपरी पीसीएफ केंद्र पर खाद लेने के लिए भारी संख्या में किसान पहुंच गए थे। कुछ ने खाद को लेकर हंगामा भी किया था। इस पर पुलिस बुलाई गई थी। इसी कारण विजय सिंह को बिचपरी केंद्र भेजा गया था। शाम को वह खाद बांटकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी बनी पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। वहां उनकी मौत हो गई।
विजय सिंह की मौत से पत्नी बबिता सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। छह साल का अनिमेश सिंह व 12 दिन का दूसरा बच्चा है। वह हेलमेट लगाए थे। उनकी मौत से गुरुवार को बिचपरी केंद्र पर खाद का वितरण नहीं हुआ। किसान सुबह खाद लेने पहुंचे तो वहां पर नोटिस लगी देख वापस लौट गए।