{"_id":"5fb683768ebc3ec5f12530ba","slug":"crime-unnao-news-knp595002966","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अटेसुआ गांव निवासी 40 वर्षीय युवक का शव घर में लटका मिला। भैया दूज पर मायके गई पत्नी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पिता ने मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
अटेसुआ गांव निवासी कुलदीप (40) पुत्र नंदलाल की पत्नी निवाला भैयादूज पर अपने मायके, इसी थानाक्षेत्र के गांव कैथनखेड़ा गई थी। गुरुवार सुबह 11 बजे घर लौटने पर उसने दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब न मिलने पर छत के रास्ते घर में पहुंचे लोगाें ने उसका शव कोठरी की धन्नी में बिजली के तार के सहारे लटका पाया।
मृतक के चचेरे भाई रूपेश ने बताया कि मृतक का विवाह 13 वर्ष पूर्व कैथनखेड़ा में हुआ था। मृतक के तीन बच्चे गोपाल, (12) शिवपाल (7) व मीरा (10) हैं। बताया कि कुलदीप व उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जिसके चलते कुलदीप ने जान दे दी। बताया कि मजदूरी कर वह परिवार का गुजारा चलाता था। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिता नंदलाल ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।